जल निगम का प्रमुख उद्देश्य

दृष्टिकोण (Vision):

प्रत्येक ग्रामीण परिवार को निर्धारित गुणवत्ता एवं पर्याप्त मात्रा में नियमित तथा दीर्घकालिक आधार पर किफायती सेवा शुल्क पर पेयजल उपलब्ध कराना, जिससे ग्रामीण समुदायों के जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित हो सके।

जल निगम के प्रमुख उद्देश्य (Main Objectives):

1. सर्वेक्षण, अन्वेषण एवं क्रियान्वयन: ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित गुणवत्ता एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु बहु-ग्रामीण पेयजल प्रदाय योजनाओं (Multi Village Water Supply Schemes) का सर्वेक्षण, अन्वेषण एवं क्रियान्वयन करना।

2. जल गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में योजनाओं का क्रियान्वयन: जल गुणवत्ता से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन करना।

3. जल गुणवत्ता की निगरानी एवं अनुश्रवण: ग्रामीण पेयजल स्रोतों की जल गुणवत्ता का नियमित परीक्षण, निगरानी एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करना।

4. सामुदायिक सहभागिता एवं क्षमता निर्माण: सामुदायिक mobilization (जनसमुदाय को संगठित करना), जन-जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन से संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन करना।